दिल्ली में कोरोना कम हो रहा, देश में कोरोना एक्टिव मामले तेजी से कम हो रहे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 79,232,555 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,754,493 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 277301 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9782669 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 147901 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,207,871 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 20,021 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 279 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 21,131 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.83 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.72 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 27 दिसंबर को 7,15,397 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 16,88,18,054 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना एक्टिव मामलों में तेजी से कमी आ रही है। इस समय कोरोना एक्टिव मामले 3 लाख से नीचे आ गए हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा भारत में कोरोना टेस्ट तेजी से हो रहे हैं। 

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नए मामले सामने आए और 16 और मरीजों की इस घातक वायरस के कारण मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 1.01 फीसदी है। ये आंकड़े देखकर पता चलता है कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थम रही है। कोरोना का प्रकोप दिल्ली में कम हो चुका है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3625

870342

7094

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

64

4798

62

अरुणाचल प्रदेश

130

16503

56

असम

3356

211546

1037

बिहार

5068

243461

1383

चंडीगढ़

361

18810

315

छत्तीसगढ़

13701

258155

3293

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3362

2

दिल्ली

6713

605685

10453

गोवा

944

48992

731

गुजरात 

10435

227128

4282

हरियाणा

4268

253765

2847

हिमाचल प्रदेश 

3834

49685

919

जम्मू एंड कश्मीर 

3284

114986

1867

झारखंड

1585

111664

1019

कर्नाटक

13099

891095

12062

केरल

65344

672196

2976

लद्दाख

208

9072

126

मध्य प्रदेश 

10097

224462

3563

महाराष्ट्र 

60347

1809948

49255

मणिपुर

1277

26404

348

मेघालय

226

13012

138

मिजोरम

127

4049

8

नागालैंड

251

11568

78

ओडिशा

2575

324068

1861

पुडुचेरी

359

37005

631

पंजाब

4214

155892

5299

राजस्थान

11157

291533

2670

सिक्किम

547

5173

125

तमिलनाडु

8947

793154

12069

तेलांगना

6231

277304

1533

त्रिपुरा

148

32711

385

उत्तराखंड

5625

82537

1483

उत्तर प्रदेश 

15371

558303

8306

वेस्ट बंगाल

13774

524071

9598

भारत में कुल मामले

277301

9782669

147901


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।